You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS
All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies
1.
नवरात्र के पहले दिन जीएसटी बचत उत्सव पर सोमवार को बाजार में धूम दिखाई दी। नया जीएसटी नियम लागू होने के बाद बाजार में खरीदार उमड़ पड़े। खुदरा विक्रेताओं ने आकर्षक छूट की पेशकश की, जिसके चलते खरीदारों में जोश देखा गया। एयर कंडीशनर और टेलीविजन से लेकर कारों की बिक्री में जोरदार उछाल देखा गया। एसी और टीवी की बिक्री में 30-35 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। इसी तरह कारों की बिक्री में देशभर में जबर्दस्त वृद्धि हुई। नया जीएसटी नियम लागू होने के साथ नवरात्र का भी पहला दिन होने से वाहन खरीद के लिए जबर्दस्त रुझान देखा गया।
2.
बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) का काम लगभग पूरा होने के करीब है। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दशहरे के बाद चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोग राज्य का दौरा कर सकता है। प्राप्त संकेतों के अनुसार, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जा सकता है। मतदान दो से 10 नवंबर के बीच और परिणाम भी 15 नवंबर से पहले घोषित हो सकते हैं।
3.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मानहानि से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि मानहानि को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का समय आ गया है। कोर्ट ने जेएनयू की पूर्व प्रोफेसर अमिता सिंह द्वारा समाचार पोर्टल द वायर के खिलाफ दाखिल मानहानि के मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका पर नौटिस जारी करते हुए निचली अदालत से जारी समन पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस केस को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मामले के साथ सुनवाई के लिए संलग्न करने का आदेश दिया। संभव है कि कोर्ट ने यह संदेश देने की कोशिश की कि आजकल आपराधिक मानहानि मामले की बाढ़ सी आ गई है।
4.
टैरिफ और एच-1बी जैसे मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन के फैसलों से भारत और अमेरिका के बीच तनाव भरे माहौल में सोमवार को न्यूयार्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक के बारे में दोनों पक्षों ने विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि कारोबारी समझौते से लेकर चाबहार पोर्ट को प्रतिबंधित करने और भारतीयों पेशेवरों के लिए वीजा (एच-1बी) से जुड़े मुद्दों पर बात हुई है। दोनों में प्राथमिकता वाले मुद्दों को सुलझाने के लिए वार्ता जारी रखने पर सहमति बनी है।
5.
कभी बीमारू राज्य का दर्जा पाए और पिछड़ेपन व आर्थिक तंगी की वजह से चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत के महालेखाकार (कैग) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में उप्र रेवेन्यू सरप्लस में अव्वल रहा। इसका अर्थ है कि उप्र की आमदनी खर्चों से ज्यादा रही। प्रदेश के पास वर्ष, 2023 में सबसे ज्यादा 37 हजार करोड़ की बचत पाई गई। खास बात ये रही कि इस सूची में उप्र ने गुजरात को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश ने भी टाप 10 में जगह बनाई है।
6.
कर्नाटक में सोमवार को जातिवार गणना यानी सामाजिक व शैक्षिक सर्वेक्षण की शुरुआत हुई। ये सर्वेक्षण कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की तरफ से कराया जा रहा है। इसमें 1.75 लाख गणनाकर्ता शामिल किए गए हैं, जो घर-घर जाकर डाटा इकट्ठा करेंगे। इनमें ज्यादातर सरकारी स्कूलों के शिक्षक हैं, जो दो करोड़ घरों और सात करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। सर्वेक्षण के कार्य में 420 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। सर्वेक्षण को वैज्ञानिक आधार पर कराया जाएगा, जिसमें लोगों से पूछने के लिए 60 सवालों की प्रश्नावली तैयार की गई है। डाटा को एप के जरिये दर्ज किया जाएगा, जिसमें 33 जातियों का उल्लेख है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आयोग ने 1,400 जातियों की एक अस्थायी सूची तैयार की है।
7.
केंद्र सरकार ने भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते सोमवार को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के), उसके सभी गुटों, शाखाओं व फ्रंटल संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध को पांच साल के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध 28 सितंबर से प्रभावी होगा। ज्ञात हो, एनएससीएन-के ने भारत से अलग संप्रभु नगालैंड बनाने का लक्ष्य घोषित किया है। यह यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आइ), पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी आफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके) व पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) जैसे अन्य गैरकानूनी संगठनों के साथ भी जुड़ा है। यह फिरौती के लिए अपहरण, वसूली, गैरकानूनी हथियार रखने व विदेश से मदद लेने जैसी गतिविधियों में भी शामिल पाया गया है। अतः सरकार ने अवैध गतिविधियां निवारण अधिनियम, 1967 की धारा 3(1) के तहत एनएससीएन-के और इसके सभी गुटों व सहयोगी संगठनों को गैरकानूनी संगठन घोषित किया है।
8.
जागरण संवाददाता, प्रयागराजः भारतीय रेलवे देशभर के 1300 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को ब्रेल लिपि से लैस करने जा रहा है। यह सुविधा दृष्टिबाधितों की मदद करेगी। स्टेशन पर ब्रेल के निशान अंगुलियों से छूकर पढ़े जा सकेंगे, जैसे कोई किताब। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह कदम "सुगम्य भारत अभियान" का हिस्सा है, जो दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाता है।
9.
पहले आयुर्वेद दिवस के आयोजन के साथ ही मोदी सरकार ने योग की तरह आयुर्वेद को भी वैश्विक पहचान दिलाने की ठोस पहल शुरू कर दी है। अब हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पहले आयुर्वेद दिवस का आयोजन गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुर्वेद में हो रहे नए अनुसंधान के साथ ही जटिल बीमारियों के इलाज में उनके प्रभावों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
10.
भारत का पहला स्वदेशी अत्याधुनिक बख्तरबंद हल्के टैंक जोरावर जमीन से लेकर आसमान तक दुश्मन से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे हर तरह की परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैंक खासकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सेना की मदद के लिए तैयार किया गया है।
11.
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि आधुनिक युद्ध की निरंतर बदलती प्रकृति से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए उन्नत और एकीकृत तकनीकी समाधानों की आवश्यकता है।
12.
भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े प्रमाण ढूंढने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) इस बार उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के पिपरहवा में खोदाई कराएगा। अंग्रेजों को बुद्ध की अस्थियां इसी स्थान पर 127 साल पहले खोदाई में मिली थीं। 50 साल पहले भी यहां खोदाई हो चुकी है, जिसमें भगवान बुद्ध से जुड़े कई दस्तावेज मिले थे। एएसआइ अब फिर से यहां अन्य प्रमाण ढूंढने के लिए खोदाई कराएगा। वैसे पिपरहवा में 1898 में भी अंग्रेजों द्वारा खोदाई कराई गई थी। इन अस्थियों को ब्रिटेन भेज दिया गया था, जिन्हें कुछ समय पहले ही वापस लाया गया है। पिपरहवा बुद्ध के अवशेषों के स्तूप के रूप में जाना जाता है।
13.
अथर्ववेद में वर्णित आयुर्वेद वह विज्ञान है, जो आयु अर्थात जीवन का ज्ञान देता है। हर वह व्यक्ति जो स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करता है, उसे आयुर्वेद को जानना एवं अपनाना चाहिए, क्योंकि आयुर्वेद न केवल मनुष्य को निरोग रखने पर बल देता है, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश देता है। आयुर्वेद इसलिए विशिष्ट है, क्योंकि यह शरीर की व्याधियां दूर करने के साथ मन के दोषों का भी निदान करता है। इसीलिए योग और ध्यान भी आयुर्वेद के अंग हैं। मान्यता है कि आयुर्वेद को स्वयं ब्रह्मा जी से भगवान धन्वंतरी और उनके उपरांत विभिन्न ऋषियों एवं महर्षियों जैसे सुश्रुत, चरक आदि द्वारा जनकल्याण हेतु प्रतिपादित किया गया।
14.
भारत ने 2028 तक पूर्णतः स्वदेशी सौर विनिर्माण हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक कदम है। वर्तमान में भारत अपनी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर सोलर पैनल और उनके घटकों के आयात पर निर्भर है, विशेषकर चीन से। किसी भी राष्ट्र के लिए ऊर्जा सुरक्षा उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अभिन्न अंग होती है। जीवाश्म ईंधन के आयात पर हमारी अत्यधिक निर्भरता हमें अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस बाजारों की अस्थिरता के प्रति संवेदनशील बनाती है। सौर ऊर्जा, जो कि एक अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है, इस निर्भरता को कम करने का एक स्थायी समाधान प्रस्तुत करती है। इसके स्वदेशी विनिर्माण से भारत को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह हमें विदेशी शक्तियों के दबाव से मुक्त करेगा और हमें अपनी ऊर्जा नीतियों को स्वतंत्र रूप से निर्धारित करने की अनुमति देगा। आत्मनिर्भरता का यह कदम हमें वैश्विक ऊर्जा भू-राजनीति में एक मजबूत स्थिति प्रदान करेगा।
15.
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जब भी वैश्विक शक्ति संतुलन की चर्चा होती है, नाटो का नाम सबसे पहले आता है। शीतयुद्ध के दौर से लेकर आज तक इसने वैश्विक शक्ति संतुलन को प्रभावित किया है। बीते कुछ वर्षों से नाटो का प्रभाव यूरोप से आगे बढ़ते हुए एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तक फैल रहा है। हाल में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय और सुरक्षा रणनीतियां यह संकेत देती हैं कि भविष्य में नाटो एक वैश्विक सुरक्षा ढांचे का केंद्रीय स्तंभबनने की दिशा में बढ़ रहा है। इस परिवर्तन का प्रभाव एशियाई क्षेत्र पर पड़ेगा और भारत के लिए यह अवसरों एवं चुनौतियों का मिश्रण होगा
16.
विश्व में आपदाओं का एक बड़ा कारण विकास का उपभोक्तावादी आर्थिक माडल भी है, जिसमें वस्तुओं के अत्यधिक उपयोग एवं उपभोग को सामाजिक समृद्धि का द्योतक समझा जाने लगा है
17.
आइटी कंपनियों के शीर्ष संगठन नासकाम ने कहा है कि गत कई वर्षों से अमेरिका में काम कर रही भारतीय व भारत से संबंधित कंपनियों ने एच-1बी वीजा पर अपनी निर्भरता काफी कम कर दी है और स्थानीय स्तर पर भर्ती बढ़ा दी है। प्रमुख भारतीय कंपनियों को जारी एच-1बी वीजा की संख्या 2015 में 14,792 से घटकर 2024 में 10,162 रह गई है। इसे देखते हुए हमें उम्मीद है कि एच-1बी वीजा को लेकर ट्रंप सरकार के फैसले से इस सेक्टर पर बहुत कम असर होगा।
18.
कुपोषण की चचर्चा होते ही कमजोर और दुबला-पतला चेहरा सामने आता है। इसे आमतौर पर उचित पोषण की कमी से जोड़ा जाता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोमवार को बताया यह मोटापे और डायबिटीज के लिए भी एक बढ़ता हुआ जोखिम कारक है। यूनिसेफ के अनुसार, 2025 में स्कूल जाने वाले उम्र के बच्चों और किशोरों में मोटापे की वैश्विक समस्या पहली बार कम बजन से अधिक सामने आई है। कुपोषण के इस नाटकीय बदलाव ने बच्चें, समुदायों और देशों के स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं को खतरे में डाल दिया है।
NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details